Breaking News

सूरजपुर@जनप्रतिनिधियों द्वारा जिला चिकित्सालय का किया गया औचक निरीक्षण

Share


सूरजपुर,30 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। जिला खनिज संस्थान न्यास शासी परिषद की बैठक संपन्न होने के पश्चात सांसद श्री चिंतामणि महाराज, प्रेमनगर विधायक श्री भूलन सिंह मराबी,प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणी देवपाल सिंह पैकरा व अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा जिला अस्पताल सूरजपुर का औचक निरीक्षण किया गया। जहां जनप्रतिनिधियों द्वारा जिला अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हो रही है कि नहीं इसका अवलोकन किया गया, अस्पताल मे भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य के सम्बंध में जानकारी ली गई। इसके साथ ही अस्पताल में उपस्थित संबंधित अधिकारियों एवं डॉक्टर को स्वास्थ्य सेवा में विस्तार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री एस जयवर्धन व अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply