Breaking News

रायपुर@ हजार से ज्यादा पाकिस्तानी नागरिकों की होगी जांच

Share

रायपुर,25 अप्रैल 2025 (ए)। छत्तीसगढ़ में करीब 2000 लोग पाकिस्तान से आए हैं,जिनमें से 1800 अकेले रायपुर में रह रहे हैं. इनमें 95त्न सिंधी समाज के लोग हैं, जबकि शेष मुस्लिम हैं. पुलिस अब इनके वीजा और अन्य दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बात की और उनसे यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी पाकिस्तानी नागरिक तय समय सीमा से अधिक समय तक भारत में न रहे. रायपुर के सड्‌डू, महावीरनगर, बोरियाकला, और माना रोड जैसे इलाकों में इन लोगों ने अपने घर बना लिए हैं. अब पुलिस और प्रशासन नए सिरे से इनकी सूची तैयार कर रहा है, ताकि उनकी नागरिकता और वीजा स्थिति का सत्यापन किया जा सके. जिन्हें अभी नागरिकता नहीं मिली, उनकी पहचान भी की जा रही है


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply