Breaking News

रायपुर@ एबीवीपी ने किया आतंकवादियों का पुतला दहन

Share

रायपुर, 23 अप्रैल 2025 (ए)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के विरोध में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा देशभर में विरोध प्रदर्शन किया गया। रायपुर महानगर में भी तीन प्रमुख स्थानों—पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर,नंदकुमार पटेल महाविद्यालय बिरगांव, घड़ी चौक रायपुर तथा सड्डू चौक पर आतंकवादियों का पुतला दहन किया गया।
राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी के आह्वान पर रायपुर महानगर इकाई द्वारा महानगर मंत्री प्रथम राव फुटाने के नेतृत्व में घड़ी चौक पर आतंकवादियों का पुतला दहन किया गया।
शाम 06ः30 बजे घड़ी चौक पर सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं, एबीवीपी कार्यकर्ता एवं आम नागरिक एकत्र हुए। देशद्रोहियों को माफ नहीं करेंगे, भारत एक था, एक है, और एक रहेगा, भारत माता की जय तथा वंदे मातरत जैसे राष्ट्रवादी नारे लगाए।
इस अवसर पर महानगर मंत्री प्रथम राव फुटाने ने कहा कि भारत विश्व का एकमात्र ऐसा देश है, जहां बहुसंख्यक समाज को उसके धर्म के कारण निशाना बनाया जाता है। जब दंगे होते हैं, तब हिंदुओं की गाडिय़ों और घरों पर भगवान के नाम लिखे होने के बावजूद उन्हें तोड़ा और जलाया जाता है। यदि सरकार ने जल्द ही इस पर नियंत्रण नहीं पाया, तो स्थिति आपातकाल से भी भयावह हो सकती है। हम इस संकट की घड़ी में सरकार के साथ खड़े हैं और मांग करते हैं कि आतंकियों का जड़ से सफ ाया कर उन्हें ऐसा सबक सिखाया जाए कि वे दोबारा भारत की ओर देखने की भी हिम्मत न करें।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply