Breaking News

रायपुर@वीजा बनवाने के नाम पर 19 लाख से अधिक की ठगी

Share

रायपुर,13 अप्रैल 2025 (ए)। लंदन में काम दिलवाने का झांसा देकर 5 लोगों से 19 लाख से अधिक की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। प्रार्थी की शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी समीर भीलावर 23 वर्ष होटल तारा संस गोत्री वडोदरा गुजरात का रहने वाला है। प्रार्थी ने थाना में शिकायत किया कि आरोपी सैफ मैनेजर विवेक सिंह ठाकुर ने 5 लोगों को काम करने के लिए लंदन जाने के लिए वीजा बनवाने के नाम पर कुल 19 लाख 29 हजार 202 रुपए ले लिया और वीजा पासपोर्ट ना बनवा कर धोखाधड़ी किया। प्रार्थी की शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।


Share

Check Also

सोनहत@ शिक्षक दिवस पर भाजपा सोनहत मंडल का अनूठा अभियान

Share घर-घर पहुंचकर शिक्षकों और समाज को दिशा देने वाले वरिष्ठजनों का सम्मान-राजन पाण्डेय-सोनहत,07 सितम्बर …

Leave a Reply