Breaking News

रायपुर@विनोद कुमार शुक्ल को प्रतिष्ठित ज्ञानपीठ पुरस्कार

Share

रायपुर,22 मार्च 2025 (ए)। विनोद कुमार शुक्ल को प्रतिष्ठित ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला है, सीएम साय ने बधाई देते हुए कहा, देश के लब्धप्रतिष्ठ उपन्यासकार कवि आदरणीय विनोद कुमार शुक्ल जी को प्रतिष्ठित ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किए जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। यह छत्तीसगढ़ के लिये गौरव की बात है। आदरणीय शुक्ल जी को अशेष बधाई। उन्होंने एक बार पुनः छत्तीसगढ़ को भारत के साहित्यिक पटल पर गौरवान्वित होने का अवसर दिया है। शुक्ल जी के सुदीर्घ और स्वस्थ जीवन की कामना।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply