Breaking News

रायपुर@ सीजी पीईटी और पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू

Share

रायपुर,21 मार्च 2025 (ए)। छत्तीसगढ़ के इंजीनियरिंग और फार्मेसी कॉलेजों में प्रवेश के लिए प्री-इंजीनियरिंग टेस्ट और प्री-फार्मेसी टेस्ट का आयोजन 8 मई को किया जाएगा। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने इन परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी 17 अप्रैल शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
व्यापमं द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार,पीईटी परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12ः15 बजे तक, जबकि पीपीएचटी परीक्षा शाम 5ः15 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षाएं राज्य के 33 जिला मुख्यालयों में आयोजित की जाएंगी. परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 29 अप्रैल को व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु मोहम्मद जीशान खान हुए सम्मानित

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,08 जून 2026 (घटती-घटना)। एशियन न्यूज द्वारा आयोजित ‘प्राउड ऑफ़ सरगुजा अवार्ड 2026’ समारोह …

Leave a Reply