Breaking News

गरियाबंद@ गरियाबंद के फूलझर गांव में एक महीने में 8 मौतें,दहशत में ग्रामीण

Share

गरियाबंद,17 मार्च 2025 (ए)। गरियाबंद जिले के फूलझर गांव में पिछले एक महीने के भीतर 8 ग्रामीणों की अचानक मौत होने से गांव में दहशत का माहौल है। लगातार हो रही इन रहस्यमयी मौतों के कारण ग्रामीण इतने भयभीत हैं कि उन्होंने इस बार होली पर्व भी नहीं मनाया। न तो गांव में होलिका दहन हुआ और न ही रंग-गुलाल उड़ा। मौतों के सिलसिले ने गांव के लोगों में डर और चिंता बढ़ा दी है। गांव में लगातार हो रही मौतों से चिंतित ग्रामीणों ने सभी कामकाज बंद कर दिए और पूरे विधि-विधान के साथ ग्राम देवालय में विशेष पूजा-अर्चना की। ग्रामीणों ने एकजुट होकर गांव के प्रमुख चौक-चौराहों पर शोभायात्रा निकाली और विभिन्न मंदिरों में जाकर पूजा-पाठ किया।
पूजा-अर्चना के दौरान गांव की महिलाएं पीली साड़ी पहनकर सिर पर मंगल कलश लिए नजर आईं।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply