Breaking News

रायपुर@गूंजा हाउसिंग बोर्ड के मकानों को फ्री होल्ड करने का मामला

Share

@ विधायक राजेश मूणत ने उठाए सवाल
@ मंत्री ने बताया-लाया जाएगा भू-राजस्व संहिता संशोधन विधेयक
रायपुर,03 मार्च 2025(ए)।
छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के पांचवें दिन छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के मकानों को फ्री होल्ड करने का मामला गूंजा। भाजपा विधायक राजेश मूणत ने प्रश्नकाल में कहा, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के मकानों के फ्री होल्ड के हजारों मामले सामने आए थे, लेकिन फ्री होल्ड नहीं हो पाया। जिसके जवाब में राजस्व मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि आने वाले दिनों में भू-राजस्व संहिता संशोधन विधेयक लाया जाएगा। फ्री होल्ड का विषय उस संशोधन में रखा गया है। मंत्री के जवाब पर भाजपा विधायक राजेश मूणत ने कहा कि रायपुर, भिलाई, दुर्ग की कई कॉलोनियों में लोग फ्री होल्ड के लिए भटक रहे हैं, लेकिन कृषि भूमि को आवासीय नहीं किए जाने की वजह से अब तक नहीं किया जा सका। सदन में लोक हित से जुड़े फैसले पर यदि कोई निर्णय लिया जाता है और फिर तीन महीने बाद भी स्थिति वैसी रहे, अफसर वही जवाब दे तो इस व्यवस्था पर निर्णय दिया जाना चाहिए। इस पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि सदस्य की चिंता से सरकार सजग है, इस मामले में राजस्व विभाग को भेजा गया है।


Share

Check Also

सीतापुर@तहसील सीतापुर क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन करते 09 वाहन जप्त

Share -संवाददाता-सीतापुर,03 जून 2026 (घटती-घटना)। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले में खनिज विभाग …

Leave a Reply