Breaking News

रायपुर@ वित्त मंत्री ने पेश किया 1.65 लाख करोड़ का हस्तलिखित बजट

Share

छत्तीसगढ़ में पहली बार किसी वित्तमंत्री ने रचा इतिहास
भारत में पहली बार किसी मंत्री ने हस्तलिखित बजट पेश किए
रायपुर,03 मार्च 2025 (ए)।
छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला जब वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पहली बार हस्तलिखित बजट पेश किया। यह पहला मौका है जब राज्य में कंप्यूटर-टाइप्ड बजट की जगह वित्त मंत्री के खुद के हाथों से लिखा गया बजट सदन में प्रस्तुत किया गया। 100 पृष्ठों की इस बजट को पूरी तरह हाथ से लिखा गया है, जो न केवल परंपराओं की ओर वापसी का संकेत देता है, बल्कि मौलिकता और प्रामाणिकता को भी बढ़ावा देता है।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इस कदम को डिजिटल युग में एक अनूठी पहल बताया। उन्होंने कहा, हस्तलिखित बजट न केवल एक अलग पहचान रखता है, बल्कि यह ऐतिहासिक महत्व भी रखता है। यह परंपरागत मूल्यों को सम्मान देने और पारदर्शिता को बढ़ावा देने का एक प्रयास है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा में अब तक केवल कंप्यूटर-टाइप्ड बजट ही पेश किए जाते रहे हैं, लेकिन इस बार वित्त मंत्री ने एक अनूठे और परंपरागत अंदाज में बजट तैयार किया है।इस बजट को लेकर सदन में उत्साह का माहौल देखने को मिला। विधायकों और अधिकारियों ने इसे एक सराहनीय कदम बताया। इस हस्तलिखित बजट ने न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश में चर्चा का विषय बना दिया है। लोग इसे डिजिटल युग में परंपराओं की ओर लौटने का एक सुंदर प्रयास मान रहे हैं। वित्त मंत्री के इस कदम से यह संदेश गया है कि तकनीक के बढ़ते दौर में भी परंपरागत मूल्यों को नहीं भुलाया जा सकता।
छत्तीसगढ़ के बजट में जानें किस वर्ग को क्या मिला ?
किसानों के लिएः भूमि कृषि मजदूर कल्याण योजना के जरिए 5 लाख 65 हजार भूमिहीन मजदूरों को सालाना 10 हजार की आर्थिक सहायता दी जाएगी. इसके लिए 600 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए 75000 करोड़ रुपए का प्रावधान, दलहन और तिलहन फसलों के समर्थन मूल्य पर खरीदे जाने का निर्णय के साथ ही कृषक समग्र विकास योजना के लिए 150 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है.
बुजुर्गों के लिएः प्रदेश के बुजुर्गों के लिए सरकार तीर्थ यात्रा दर्शन योजना फिर से शुरू करने जा रही है. इसके लिए 15 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है. राम लला दर्शन के लिए 36 करोड़ रुपए का प्रावधान है.
स्टूडेंट्स के लिएः नवा रायपुर एनआईएफ टी नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी की स्थापना होगी. 12 नर्सिंग कॉलेज इसी बजट सत्र में बनेंगे. 6 नए फिजोयोथरेपी कॉलेज, आईटीआई और पोलेटेक्निक कॉलेज अपग्रेड होंगे.
बेरोजगार युवाओं के लिएः स्टार्टअप के लिए प्रावधान, 10 हजार से अधिक भर्ती होगी. युवाओं के कौशल विकास के लिए प्रावधान इस बजट में किया गया है. 3 हजार नए बस्तर फाइटर की भर्ती होगी.
महिलाओं के लिएः महतारी सदन के लिए 50करोड़ रुपये और महतारी वंदन योजना के लिए 5000 करोड़ रुपए का प्रवधान किया गया है.
नक्सल प्रभावितों के लिएः इस बार के बजट में नक्सल प्रभावितों के लिए भी 15 हजार आवास की घोषणा की गई है.
सरकारी कर्मचारियों के लिएः इनको मिलने वाला महंगाई भत्ता बढ़ाकर 53 प्रतिशत कर दिया गया है.अप्रैल से इसका लाभ मिलेगा.
मुख्यमंत्री रिंग रोड योजना के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है. जिला और ब्लॉक से राजधानी जुड़ेगी. इसके ग्रामीण इलाकों में पुल निर्माण के लिए 30 करोड़ रुपए का प्रवधान इस बजट में शामिल किया गया है.
संस्कृतिः आदिवासी संस्कृति के लिए विशेष संग्रहालय बनेंगे. 11 करोड़ का बजट मिला है. अनुसूचित जनजाति के पूजा स्थलों का होगा उन्नयन होगा. स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहन मिलेगा.
किस विभाग को मिला कितना फंड
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया। जिसका कुल आकार 1 लाख 65 हजार 100 करोड़ रुपये रखा गया है। यह बजट पिछले साल की अनुमानित प्राप्तियों से 12 प्रतिशत अधिक है।
राजस्व और प्राप्तियों का ब्योरा
वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए बताया कि कुल प्राप्तियों में
राज्य की राजस्व प्राप्तियांः 76,000 करोड़ रुपये
केंद्र से प्राप्त राशिः 65,000 करोड़ रुपये
पूंजीगत प्राप्तियांः 24,100 करोड़ रुपये
राज्य सरकार की राजस्व प्राप्तियों में—
कर राजस्वः 54,000 करोड़ रुपये
करेत्तर राजस्वः 22,000 करोड़ रुपये
राजस्व बढ़ाने के लिए सरकार की रणनीति
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि सरकार आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर रही है, जिससे प्रशासन को सरल और पारदर्शी बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि बगैर कोई नया कर लगाए सरकार के स्वयं के राजस्व में 11 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है।
1 रुपए सस्ता होगा पेट्रोल,सीएम साय ने बजट 2025-26 पेश होने के बाद पत्रकार वार्ता की


सीएम साय ने बजट 2025-26 पेश होने के बाद पत्रकार वार्ता की। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 1 लाख 62 हजार 100 करोड़ का बजट पेश किया, जो पिछले साल की तुलना 12 प्रतिशत ज्यादा है। ओपी चौधरी ने बजट में 1 रुपए पेट्रोल सस्ता करने और सरकारी कर्मचारियों को 53 प्रतिशत डीए की घोषणा की है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जीएटीआईथीम पर बजट पेश किया। इसका मतलब जी- गुड गवर्नेंस ए- एक्सलेरेटिंग इन्फ्रास्ट्रख्र, टी- टेक्नोलॉजी और आई- इंडस्टि्रयल ग्रोथ है। इसके पहले चौधरी ने जीवाईएएन थीम पर बजट पेश किया था। इस दौरान ओपी चौधरी ने बताया कि महतारी वंदन योजना के लिए 5 हजार 500 करोड़, पीएम आवास के लिए 8 हजार 500 करोड़ और पीएम श्री स्कूल के लिए 277 करोड़, स्वास्थ्य योजनाओं के लिए 1500 करोड़, रायपुर से दुर्ग के लिए मेट्रो रेल सर्वे के लिए 5 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। ओपी चौधरी ने कहा कि रायपुर में आईआईएम,एआईआईएमएस, एनआईटी,आईआईआईटी रायपुर में एक भी राष्ट्रीय स्तर का संस्थान नहीं था, आज रायपुर में आईआईएम भी है। एम्स भी है, एनआईटी भी है। ट्रिपल आईटी भी है। प्लास्टिक इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट भी है और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी भी है।
रायपुर प्रेस क्लब का 1 करोड़ की लागत से होगा रेनोवेशन, पत्रकार सम्मान निधि हुई दोगुनी
छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज साय सरकार का दूसरा और राज्य का 25वां बजट पेश किया। इस दौरान वित्त मंत्री चौधरी ने पत्रकारों के लिए बड़ी घोषणाएं करते हुए बताया कि रायपुर प्रेस क्लब के रेनोवेशन के लिए 1 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही, पत्रकार सम्मान निधि को 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपए कर दिया गया है। इसके अलावा, जनसंपर्क विभाग के लिए 550 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, जिससे राज्य में सूचना और जनसंपर्क कार्यों को और अधिक मजबूती मिलेगी।
बजट में शिक्षा के लिए खुला सौगातों का पिटारा
12 नर्सिंग तो 6 नये फिजोयोथरेपी कॉलेज की होगी स्थापना

छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी 25 वां बजट पेश कर दिया है. वित्त मंत्री ओपी चौधरी इस बार ‘जीएटीआई थीम पर बजट पेश किया. वित्त मंत्री ने 1 लाख 65 हजार करोड़ का अनुमानित बजट पेश किया. इस बजट में कई बड़ी घोषनाएं की गई. इस बार ओपी चौधरी के अपने पिटारे से शिक्षा के क्षेत्र कई बड़ी सौगात दी।
12 नर्सिंग कॉलेज की स्थापना
. छत्तीसगढ़ में 8 शासकीय नर्सिंग कॉलेज है. वहीं अब प्रदेश में 12 नर्सिंग कॉलेज की स्थापना करने
की घोषणा की गई है, इसके लिए 34 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. वित्त मंत्री ओपी चौधरी
के बजट भाषण के मुताबिक, बलरामपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कुरूद, जांजगीर चांपा, नया रायपुर,
बैकुंठपुर, कांकेर, कोरबा और महासमुंद में नर्सिंग कॉलेज का निर्माण किया जांएगा. इन 12 कॉलेजों
की स्थापना के बाद छत्तीसगढ़ में नर्सिंग कॉलेज की संख्या 20 हो जाएगी.
. इस बजट में छत्तीसगढ़ में 6 नए फिजियोथैरेपी कॉलेज शुरू किए जाएंगे. बिलासपुर, दुर्ग, जशपुर,
जगदलपुर, महेंद्रगढ़ और रायगढ़ में फिजियोथैरेपी कॉलेज शुरू किए जाएंगे.
. दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज डीएमएफ से बनाए जाएंगे.
. छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ में आईआईटी आईआईएम, आईआईआईटी,
एनआईटीके बाद एक और राष्ट्रीय संस्थान खोलने की घोषणा की है.
. आईटीआई और पॉलिटेक्निक कॉलेज अपग्रेड किए जाएंगे.
. आईटीआई और पॉलिटेक्निक कॉलेज बनाने के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.
भूपेश बघेल बोले-जनता तो छोडि़ए,भाजपा के लोगों को समझ नहीं आया होगा बजट,
दीपक बैज ने कहा-छत्तीसगढ़ के विनाश का बजट


छत्तीसगढ़ विधानसभा में साय सरकार ने आज 1 लाख 65 हजार करोड़ रुपए का 25वां बजट पेश किया किया. जिसमें विभिन्न योजनाओं और क्षेत्रों के लिए घोषणा की गई है. बजट को लेकर विपक्ष की प्रतिक्रया सामने आई है. वित्त मंत्री ओपी चौधरी के लंबे बजट भाषण को पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सिंगल माइक पॉडकास्ट बताया. वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने इसे छत्तीसगढ़ के विनाश का बजट है. छत्तीसगढ़ के बजट 2025-26 को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की भी प्रतिक्रया सामंने आ गई है. उन्होंने सरकार के बजट को छत्तीसगढ़ के विनाश का बजट बताया है.
छत्तीसगढ़ढ़ में एसओजी फोर्स का गठन करने का निर्णय
पुलिस विभाग में बंपर भर्ती होगी छत्तीसगढ़ में एसओजी फोर्स का गठन करने का निर्णय लिया गया है, साथ ही पुलिस विभाग में बंपर भर्ती होगी।
शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी घोषणा:
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट भाषण में शिक्षकों की भर्ती का किया उल्लेख,
20 हजार नई भर्तियों को दी गई मंजूरी
छत्तीसगढ़ में आज वित्त मंत्री वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश करते हुए अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने घोषणा की कि राज्य में 20,000 नई सरकारी भर्तियां की जाएंगी। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि आगामी दिनों में स्कूलों और कॉलेजों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।
सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, अप्रैल से मिलेगा लाभ
सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी हुई है, अप्रैल से लाभ मिलेगा। बजट 2025 में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने यह घोषणा की है। अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कई बड़े ऐलान किए। वित्त मंत्री ने बताया कि पीएम आवास योजना का सरलीकरण किया गया है। अब दोपहिया वाहन, ढाई एकड़ सिंचित जमीन, 5 एकड़ असिचिंत जमीन के साथ-साथ 15000 रुपए प्रतिमाह आय वाले हितग्राही भी योजना का लाभ पाने के लिए पात्र होंगे।।
सीएम एक्सीलेंस अवार्ड, नगर निगमों में विकास के लिए मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना
वित्तमंत्री ओपी चौधरी के बजट में क्या है खास

छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र के पांचवें दिन सोमवार को वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने बजट 2025 सदन में पेश किया।
.14 नगर निगमों के लिए मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना,मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के लिए 500 करोड़ का
वित्तीय प्रावधन।
14 नगर निगमों में विकास के लिए विशेष योजना मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना प्रारंभ की जाएगी।
500 करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया।
रायपुर में केनाल रोड का विस्तार होगा।
एक्सप्रेस वे के दूसरे भाग का निर्माण किया जाएगा।
सड़क निर्माण के बजट में 20 प्रतिशत की वृद्धि।
सड़कों के लिए रोड प्लान 2030 तैयार मुख्यमंत्री रिंग रोड योजना शुरू होगी।
रिंग रोड योजना के लिए 100 करोड़ का प्रावधान।
सीएम एक्सीलेंस अवार्ड देने का निर्णय।
अवॉर्ड के लिए बजट में एक करोड़ का प्रावधान दंतेवाडा में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज।
डीएमएफ फंड से मेडिकल कॉलेज का होगा निर्माण ई ऑफिस प्रणाली,डिजीटल गवर्नेंस के लिए 10 हजार
करोड़ का प्रावधान।
सीएम सुशासन फेलोशिप शुरू करने का निर्णय।
सीएम सुशासन फेलोशिप के लिए बजट में 10 करोड़ का प्रावधान।
20 विभागों में 216 सुधारों को लागू किया जाएगा सुगम ऐप से रजिस्ट्री को रोकने का प्रयास।
सीएम सुशासन फेलोशिप योजना लागू की जाएगी।
.सीएम सुशासन फेलोशिप योजना के लिए 10 करोड़ का प्रावधान।
डोंगरगढ़ में परिक्रमा पथ के लिए 59 करोड़ का प्रावधान।
वाईशेप के पुल के लिए 21 करोड़ का बजट।
राजिम कुंभ के लिए 8 करोड़ वित्तीय प्रावधन।
तीर्थ यात्रा के लिए 15 करोड़ का प्रावधान।
राम लला दर्शन योजना 36 करोड़ ₹ का प्रावधान।
फूड पार्कों की स्थापना के लिए 17 करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया।
नए औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना के लिए 23 करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया।
उद्योग विभाग के बजट को पिछले साल से दोगुना किया गया।
राजधानी के विकास के लिए एनसीआर की तर्ज पर एससीआर का गठन (स्टेट कैपिटल रीजन)।
स्टेट कैपिटल रीजन के लिए पांच हजार करोड़ का प्रावधान किया गया।
जल जीवन मिशन के लिए 4500 करोड़ का प्रावधान।
पंडरी से मोवा फ्लाई ओवर निर्माण का होगा निर्माण।
.न्यायालयों के कंप्यूटरीकरण के लिए 37 करोड़ की राशि का प्रावधान।
नवाचारों को प्रोत्साहित करने 5 करोड़ का प्रावधान।
मुख्यमंत्री मोबाइल टावर योजना की शुरुआत की जाएगी।
मोबाइल कनेक्टिविटी से सुदूर गांवों को जोड़ा जाएगा।
दोपहिया वाहन वालों को भी पीएम आवास ग्रामीण योजना का लाभ मिलेगा।
.पीएम आवास ग्रामीण के लिए 8500 करोड़ का प्रावधान।
आबकारी विभाग की निगरानी के लिए सेंट्रल कमांड सेंटर के लिए 3 करोड़ का प्रावधान।
उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए 1420 करोड़ , पिछले साल से दुगुना का प्रावधान।
.चैंबर कार्यालय के लिए नवा रायपुर में जमीन दी जाएगी।
नवा रायपुर में फार्मास्युटिकल पार्क के लिए 195 करोड़।
युवाओं के रोजगार और कौशल विकास के लिए 26 करोड़।
नवा रायपुर में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की स्थापना लिए 50 करोड़ का प्रावधान।
पर्यटन को बढ़ावा देने होम स्टे पॉलिसी लाई जाएगी इसके लिए 5 करोड़ का प्रावधान।
भर्ती के लिए प्रक्रिया तेज की जाएगी।
12 नए नर्सिंग कॉलेज शुरू करने मंजूरी।
नर्सिंग कॉलेज के लिए 34 करोड़ का प्रावधान।
6 फिजियोथैरेपी कॉलेज शुरू किए जाएंगे 46.इसके लिए 6 करोड़ का प्रावधान।
बस्तर सरगुजा प्राधिकरण के लिए 50 -50 करोड़ का प्रावधान।
.हाफ बिजली बिल के लिए 1 हजार करोड़ का प्रावधान पंजीयन में लगने वाला 12 शेष समाप्त
करने का फैसला।
5 नए साइबर थाने खोले जाएंगे।
अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के लिए 110 करोड़ की अतिरिक्त राशि दी जाएगी।
बलरामपुर में प्रयास स्कूल के लिए 20 करोड़ का प्रावधान।
अंबिकापुर में इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए बजट में प्रावधान सरगुजा में स्टेडियम निर्माण के
लिए राशि स्वीकृत।
बलरामपुर, राजनादगांव में प्रयास स्कूल खोले जायेंगे बस्तर ओलंपिक के लिए बजट में प्रावधान।
बस्तर मढ़ई, बस्तर मैराथन के लिए बजट में प्रावधान।
नियद नेल्लानार योजना के लिए 25 करोड़ का प्रावधान।
मेकाहारा में आईव्हीएफ ंउपचार की सुविधा मिलेगी।
चरण पादुका योजना के लिए 50 करोड़ का प्रावधान।
खाद्य सुरक्षा के लिए 5326 करोड़ का प्रावधान।
डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने 90 करोड़ का प्रावधान महतारी वंदन योजना के लिए 5500 करोड़ का प्रावधान।
रेडी टू ईट का काम अब महिला स्व सहायता समूह को दिया जाएगा।
8 लाख महिला सदस्य को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य।
नवा रायपुर के लिए 100 एकड़ में मेडी सिटी की योजना।
ई बस संचालन के लिए 10 करोड़ का प्रावधान।
कृषक उन्नत योजना के लिए 10 हजार करोड़ का प्रावधान।
भूमिहीन हीन कृषक मज़दूरों के लिए 600 करोड़ का प्रावधान।
कृषि आपदा के लिए राज्यांश के लिए 600 करोड़ का प्रावधान।
दलहन तिलहन फसलों की खरीदी के लिए 80 करोड़ का प्रावधान।
कृषक समग्र विकास के लिए 150 करोड़ का प्रावधान।
गन्ना कृषकों को बोनस के लिए 60 करोड़ का प्रावधान।
पंचायतों के सड़कों को जोड़ने के लिए।
.नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 15000 आवास बनेंगे।
जिला चिकित्सालयों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार।
एडवांस लेबारिटी निर्माण के लिए 45 करोड़ का प्रावधान।
इस बार का बजट जीएटीआई पर फोकस।
जी-गुड गवर्नेंस
ए-एक्सीलरेटिंग इन्फ्रस्ट्रख्र
टी-टेक्नोलॉजी
आई- इन्ड्रस्टि्रयल ग्रोथ
स्कूल और कॉलेजों के खाली पदों में 20 हजार भर्तियां।
आदिवासी साहित्य को बढ़ावा देने दो नए संग्रहालय शुरू किए जाएंगे।
फूड प्रोसेसिंग पार्क के लिए 17 करोड़ का प्रावधान।
माना कैंप में दिव्यांग विद्यालय बनाया जाएगा।
महतारी वंदन योजना के लिए 5,500 करोड़ रुपए का प्रावधान।


Share

Check Also

सीतापुर@तहसील सीतापुर क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन करते 09 वाहन जप्त

Share -संवाददाता-सीतापुर,03 जून 2026 (घटती-घटना)। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले में खनिज विभाग …

Leave a Reply