Breaking News

राजिम@ शुरू हुआ राजिम कुंभ कल्प

Share

इन जगहों पर नहीं मिलेगी शराब, आदेश जारी
राजिम,12 फरवरी 2025 (ए)।
राजिम कुंभ कल्प का आज 12 फरवरी से शुभारंभ हो गया है। इस पावन अवसर पर लाखों श्रद्धालु, संत-महात्मा और साधु देशभर से यहां पहुंचेंगे। बता दें यह महापर्व माघ पूर्णिमा से शुरू होकर महाशिवरात्रि तक चलेगा। मेले के शांतिपूर्ण और धार्मिक माहौल को बनाए रखने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने मेला को देखते हुये राजिम कुंभ कल्प मेला से लगे जिले और आसपास की शराब दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।
शराब दुकाने आज से 15 दिनों तक बंद रहेगी। जारी आदेश के मुताबिक, राजिम कुंभ कल्प मेला के दौरान मेला प्रारंभ 12.02.2025 से 26.02.2025 (महाशिवरात्रि) तक, कुल 15 दिन, मेला क्षेत्र के आसपास स्थित, देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान, राजिम (बाह्य), जिला-गरियाबंद, देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान, गोबरा नवापारा, जिला-रायपुर तथा देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान, मगरलोड, जिला-धमतरी, कुल 06 देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें बंद रहेगी।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply