Breaking News

रायपुर@जेल प्रहरी ने मांगे रुपए

Share


नहीं मिलने पर बंदी को पीटा
रायपुर,02 फरवरी 2025 (ए)।
राजधानी के सेंट्रल जेल में एक बंदी से मारपीट का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार एनडीपीएस के आरोप में सजा काट रहे आरोपी के साथ जेल के प्रहरी ने मारपीट की है। जेल में एनडीपीएस मामले में बंदी पियूष पांडे से मारपीट की गई है। बंदी के पिता पुरुषोत्तम पांडे ने बताया कि उनका बेटा पिछले 18 माह से रायपुर की जेल में बंद है। शुक्रवार को उसका जन्मदिन था। उसकी मां उससे मिलने गई थी। इस दौरान 10 मिनट ज्यादा मिल लिया तो जेल में तैनात प्रहरियों ने उनसे 10 हजार रुपए की मांग की। जब पैसा उन्हें नहीं मिला तो जेल प्रहरी बंदी को मारने लगे। बंदी पियूष पांडे के पिता पुरुषोत्तम पांडे ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को पैसा नहीं देने के लिए टार्चर किया गया है। मारपीट करके उसका पैर तोड़ दिया गया है। और उसके घुटना भी टूट गया है। जेल प्रशासन ने जब जानकारी मांगी जा रही है तो वे कुछ नहीं कह रही है। इसलिए हमारी मांग है कि जेल प्रहरियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply