Breaking News

रायपुर@ कस्टम मिलिंग स्कैम मामले में ईडी ने डेढ़ वर्ष बाद कोर्ट में किया चालान पेश

Share

रायपुर,01 फ रवरी 2025 (ए)। प्रवर्तन निदेशालय. ने कस्टम मिलिंग स्कैम मामले में डेढ़ वर्ष से चल रही जांच के बाद आज कोर्ट में चालान पेश कर दिया है । ईडी ने यह करीब 127 करोड़ रुपए के स्कैम का खुलासा किया था। यह रकम, कांग्रेस शासन काल में धान की मिलिंग के लिए मिलर्स को प्रोत्साहन राशि देने के बदले वसूली गई थी। यह वसूली पूर्व एमडी मनोज सोनी एवं मिलर रोशन चन्द्राकर ने वसूला था। इनके विरूद्ध भा.द.वि. की धारा 120बी, 384 एवं 409 तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (यथा संशोधित भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018) की धारा 11, 13 (1) (क), 13(2) के अंतर्गत विशेष न्यायालय (भ्र.नि.अ.) रायपुर में 3,500 पेज का अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया। दोनों आरोपी अभी न्यायिक अभिरक्षा में है। मामले में अग्रिम विवेचना जारी है।ं


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply