Breaking News

रायपुर@ आईएएस अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल

Share

आईएएस एस प्रकाश परिवहन आयुक्त,
सीआर प्रसन्ना को राज्यपाल के सचिव का अतिरिक्त प्रभार
रायपुर,27 जनवरी 2025 (ए)।
राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया है. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक आईएएस एस प्रकाश को वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ आयुक्त परिवहन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा आईएएस सी आर प्रसन्ना को वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ राज्यपाल के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।वहीं आईएएस यशवंत कुमार को सचिव संसदीय कार्य, संचालक ग्राम उद्योग, प्रबंध संचालक हथकरघा विकास और प्रबंध संचालक खादी एवं ग्राम उद्योग का वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply