Breaking News

गरियाबंद@ युवक ने युवती पर केरोसिन डालकर लगा दी आग

Share

गरियाबंद,20 जनवरी 2025 (ए)।इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है दुष्कर्म के प्रयास में असफल होने पर एक व्यक्ति ने युवती को केरोसीन डालकर आग के हवाले कर दिया। मामला छुरा थाना क्षेत्र का है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी चम्पेश्वर ने पीडç¸ता के घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। पीडç¸ता के विरोध करने पर आरोपी गुस्से में आ गया और पास में रखे केरोसीन को पीडि़ता पर डालकर आग लगा दी।
पीडि़ता को तुरंत नजदीकी हस्पताल छुरा ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति को देखते हुए जिला हस्पताल गरियाबंद रिफर किया गया जिसके बाद उन्हें महासमुंद व रायपुर के के डिकेएस हस्पताल में भर्ती कराया गया जहां मौत से लड़ते हुए 6 दिन बाद प्राण त्याग दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। छुरा थाना प्रभारी दिलीप मेश्राम ने बताया कि आरोपी पर दुष्कर्म के प्रयास, हत्या के प्रयास और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply