@छत्तीसगढ़ के मुंगेली में स्टील प्लांट की निर्माणाधीन चिमनी गिरने से 30 से अधिक लोग मलबे में दबे…
8 की मौत की खबर…
मुंगेली,09 जनवरी 2025 (ए)। छत्तीसगढ़ के मुंगेली में बड़ा हादसा हुआ है. एक प्लांट की चिमनी गिरने से उसके नीचे दर्जनों मजूदर दब गए जिन्हें निकालने के लिए राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि फंसे हुए मजदूरों की संख्या कम से कम ३० है. इस हादसे में कई मजदूरों की मौत की भी आशंका जताई जा रही है. घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और मलबे में फंसे लोगों को निकालने की कोशिशें जारी हैं। यह घटना सरगांव थाना क्षेत्र के रामबोड़ इलाके में हुई है। राहत और बचाव कार्य में स्थानीय लोग भी प्रशासन की मदद कर रहे हैं. यह हादसा उस समय हुआ जब एक लोहे की पाइप बनाने वाली फैक्ट्री का निर्माण कार्य चल रहा था, निर्माणाधीन कंपनी का नाम कुसुम है जिसका प्लांट तैयार किया जा रहा था। चिमनी गिरने से 25 से अधिक लोग मलबे में दब गए हैं, जिनमें से 8 से 9 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। छत्तीसगढ़ के मुंगेली में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ. प्लांट की चिमनी गिरने से 9 मजदूरों के मौत की आशंका है. जबकि 25 मजदूरों के दबने की खबर है. राहत और बचाव कार्य जारी है. मुंगेली कलेक्टर राहुल देव ने बताया- मुंगेली के सरगांव में एक लोहा बनाने वाली फैक्ट्री में साइलो स्ट्रख्र गिरने से मजदूरों के फंसे होने की आशंका है. एक घायल मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद है. बचाव अभियान जारी है।
मौके पर मची चीख पुकार
फैक्ट्री की चिमनी मजदूरों के ऊपर पर गिरते ही चीख पुकार मच गई। काम कर रहे कई मजदूर दब गए। करीब 30 से अधिक मजदूर दब गए हैं जिनको बचाने के लिए घटनास्थल पर रेस्क्यू शुरू कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला जा रहा है। अभी तक कुछ मजदूरों के मौत की खबर सामने आ रही है।
मुंगेली हादसे को लेकर सीएम ने जताया शोक
मुंगेली जिले के रामबोड़ गांव स्थित स्मेल्टर्स प्लांट में औद्योगिक दुर्घटना का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही उच्चाधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य हेतु आवश्यक निर्देश दिए हैं। घटनास्थल पर राहत व बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इसकी सतत निगरानी भी की जा रही है। ईश्वर से मलबे में दबे मजदूरों के सकुशल होने एवं घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।
मुंगेली प्लांट हादसे को लेकर मंत्री ओपी चौधरी ने जताया शोक
मुंगेली जिले के रामबोड़ गांव स्थित स्मेल्टर्स प्लांट में औद्योगिक दुर्घटना की दुखद जानकारी प्राप्त हुई। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। ईश्वर से मलबे में दबे मजदूरों के सुरक्षित होने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur