रायपुर,01 जनवरी 2025 (ए)। राजधानी रायपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जब नए साल की सुबह रायपुर-बिलासपुर रोड के किनारे स्थित नाले में एक लड़की का शव बरामद हुआ। आशंका जताई जा रही है कि लड़की की हत्या करने के बाद शव को वहां फेंका गया है। जानकारी के अनुसार, मृत लड़की की उम्र लगभग 10 से 12 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस फिलहाल आसपास के क्षेत्रों में जांच कर रही है, क्योंकि 31 दिसंबर की रात शहर भर में नए साल के जश्न के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए थे।इस संदर्भ में पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि लड़की का नाम क्या था, वह यहां तक कैसे पहुंची, और उसकी मौत के पीछे क्या कारण हो सकते हैं। इस मामले में महत्वपूर्ण बात यह है कि पिछले साल भी धनेली क्षेत्र में एक होटल के पास तालाब के किनारे एक लड़की का शव मिला था। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि लड़की की पहचान क्या है, उसकी मौत कैसे हुई, और वह नाले तक कैसे पहुंची। इसके साथ ही, यह भी जांचा जा रहा है कि उसके साथ कोई अप्रिय घटना तो नहीं घटी।पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगाऔर इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। रायपुर पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और मृतिका के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने की कोशिश कर रही है। पुलिस का मानना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मामले का गहराई से खुलासा होगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur