रायपुर,01 जनवरी 2025 (ए)। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये की ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। ठगी का शिकार हुए लोगों में रायपुर और अन्य राज्यों के करीब 100 लोग शामिल हैं।जानकारी के अनुसार, पीडि़तों से उनकी कार और अन्य चार पहिया वाहनों को बैंकों और सरकारी विभागों में किराए पर लगाने का झांसा देकर ठगी की गई है।जालसाज का कारनामापीडि़तों ने बताया कि आरोपी जगमोहन सिंह मसराम, जो बोरियाकलां स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहता है, ने यह धोखाधड़ी की है। उसने शुरुआत में पीडि़तों को विश्वास में लेने के लिए दो महीने का एडवांस भुगतान किया और विभाग के नाम पर लिखित एग्रीमेंट किया। इससे वाहन मालिकों को यह भरोसा हुआ कि उनकी गाडिय़ां सही तरीके से किराए पर ली जा रही हैं।पेमेंट रोककर किया गुमराह। जालसाज जगमोहन ने दो महीने के एडवांस पेमेंट के बाद भुगतान बंद कर दिया। वाहन मालिकों ने जब भी किराए की मांग की, आरोपी उन्हें टालता रहा। कई बार जब दबाव बढ़ा तो उसने बंद हो चुके बैंक खातों के चेक थमा दिए, जो बाउंस हो गए।गाडिय़ां बेचने का शकपीडि़तों को आशंका है कि आरोपी जगमोहन और उसके साथियों ने गाडिय़ों को अन्य राज्यों में बेच दिया है या गिरवी रख दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur