पिथौरा,17 दिसम्बर 2024 ए)। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में आज महासमुंद जिले में एसीबी ने तहसील कार्यालय में छापा मारा। इस दौरान कानूनगो अधिकारी को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह पूरा मामला पिथौरा तहसील कार्यालय का है। इस कार्रवाई से तहसील कार्यालय समेत प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा हुआ है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur