Breaking News

रायपुर@भाजपा संगठन चुनाव मंडल का चुनाव 1 दिसंबर सेजिला अध्यक्ष को चुनने की प्रक्रिया 15 से होगी शुरू

Share


रायपुर,23 नवम्बर 2024 (ए)।भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली में संगठन पर्व को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे, पूर्व मंत्री व विधायक लता उसेंडी शामिल हुए। बैठक में प्रदेश की ओर से सदस्यता अभियान की रिपोर्ट पेश की गई। और संगठन चुनाव के कार्यक्रम की जानकारी दी गई ।30 नवंबर तक बूथ समिति के चुनाव जारी रहेंगे। उसके बाद 1 से 15 दिसंबर तक मंडल स्तर व 15 से 30 दिसंबर तक जिला स्तर पर चुनाव होगा। इसके साथ ही 30 नवंबर को संगठन चुनाव को लेकर बैठक होगी।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply