Breaking News

रायपुर@ देवेंद्र यादव की बढ़ीं मुश्किलें

Share

@ जमानत पर सुनवाई फिर टली,
@ अब 25 नवंबर को होगी…
रायपुर,22 नवम्बर 2024 (ए)।
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की परेशानी बढ़ती नजर आ रही है। बिलासपुर हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई की तारीख एक बार फिर बढ़ा दी है। पहले यह सुनवाई 22 नवंबर को होनी थी, लेकिन अब इसे 25 नवंबर तक के लिए टाल दिया गया है।
जेल में बंद हैं देवेंद्र यादव
भिलाई विधायक देवेंद्र यादव पिछले तीन महीनों से बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में हैं। यह हिंसा 10 जून को बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट परिसर में हुई थी, जिसमें आगजनी और तोड़फोड़ के आरोप लगाए गए थे। यादव को 17 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। उनकी जमानत को लेकर बलौदाबाजार सत्र न्यायालय में भी सुनवाई जारी है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply