Breaking News

नारायणपुर@ नक्सलियों के खिलाफ फिर बड़ा ऑपरेशन

Share

@ मुठभेड़ में पांच ढेर…
@ फायरिंग में घायल जवान लाए गए रायपुर…
@ अबूझमाड़ क्षेत्र में पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ जारी रहा…
@ मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने पांच नक्‍सलियों को मार गिराया…
@ डीआरजी,एसटीएफ और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन…
नारायणपुर,16 नवम्बर 2024 (ए)।
छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित उत्तर अबूझमाड़ के कांकेर और नारायणपुर जिलों के जंगलों में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में बड़ी सफलता प्राप्त की है। इस मुठभेड़ में दो महिलाएं सहित पांच नक्सली ढेर हो गए हैं। घटनास्थल से सुरक्षा बलों को भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुआ है, जिनमें सेल्फ लोडिंग रायफल (एसएलआर), इंसास रायफल और अन्य भारी हथियार शामिल हैं।
मुठभेड़ के दौरान कांकेर डीआरजी के कांस्टेबल हीरामन यादव और बस्तर फाइटर के कांस्टेबल खिलेश्वर गावड़े भी घायल हो गए हैं। घायल दोनों जवानों को एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया। घायल जवानों को रायपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन उनकी स्थिति अब खतरे से बाहर है। घटना स्थल से मिले खून के धब्बों के आधार पर पुलिस का दावा है कि मुठभेड़ में कई और नक्सली मारे गए हैं और घायल हुए हैं। कांकेर एसपी आइके एलसेला ने बताया कि नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद नारायणपुर और कांकेर जिलों से डिस्टि्रक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी), बस्तर फाइटर, स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के संयुक्त बलों को अबूझमाड़ क्षेत्र में भेजा गया था।
शनिवार की सुबह करीब आठ बजे जब सुरक्षा बलों की टीम उत्तरी अबूझमाड़ के
जंगलों में पहुंची, तो घात लगाए बैठे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और दोनों पक्षों के बीच करीब चार घंटे तक संघर्ष हुआ। नक्सलियों को भारी पड़ता देख वे घटनास्थल से भागने में सफल रहे।
सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों को दो महिलाओं सहित पांच नक्सलियों के शव और कई हथियार मिले। इस साल अब तक नक्सल विरोधी अभियानों में 197 नक्सलियों को मार गिराया गया है, जिनमें 69 महिला नक्सलियां भी शामिल हैं। इस दौरान 782 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है और 783 ने आत्मसमर्पण किया है। पुलिस ने इस अभियान में बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं, जिनमें एलएमजी रायफल, एके 47 रायफल, इंसास रायफल, एसएलआर रायफल, कार्बाइन, पिस्टल और अन्य हथियार शामिल हैं।


Share

Check Also

एमसीबी@ 4.21 हेक्टेयर शासकीय भूमि का मामला में दूसरी बार जनदर्शन में शिकायत,आखिर कब होगी कार्रवाई?

Share चनवारीडांड के चार खसरों के सीमांकन और कथित अतिक्रमण व खरीद-बिक्री की जांच की …

Leave a Reply