Breaking News

रायपुर,@ कोर्ट की सख्ती,अलग जेलों में रहेंगे शराब, कोल और चावल घोटाले के पांच आरोपी

Share

@ जेल में रहकर सिंडिकेट चलाने की मिली थी शिकायत…
@ ईडी ने आवेदन लगाया पर स्पेशल कोर्ट ने दिया आदेश…
रायपुर,23 अक्टूबर 2024 (ए)। आबकारी, कोयला और कस्टम मिलिंग घोटाले में जेल में बंद आरोपितों को प्रदेश की अलग-अलग जेलों में रखने का आदेश दिया गया है। आरोपितों को जेल में वीआईपी सुविधा दी जा रही थी। वहीं, एक साथ जेल में रहकर सिंडिकेट चलाने की शिकायत मिलने के बाद ईडी ने आवेदन लगाया था, जिसके बाद यह आदेश स्पेशल कोर्ट ने पारित किया है। आबकारी (शराब) घोटाले के आरोपित अनवर ढेबर को अंबिकापुर जेल, पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को कांकेर जेल, एपी त्रिपाठी को जगदलपुर जेल, कोयला घोटाले के मुख्य सरगना सूर्यकांत तिवारी को जगदलपुर जेल में रखने को कहा गया है। कस्टम मिलिंग के आरोपित मार्कफेड के पूर्व एमडी मनोज सोनी को दंतेवाड़ा जेल में भेजा जाएगा।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply