Breaking News

रायपुर@ धमतरी सड़क हादसे में दो बच्चों की मौत पर मुख्यमंत्री साय ने जताया शोक

Share

@ 4-4 लाख रुपये सहायता राशि की घोषणा की…
रायपुर20 अक्टूबर 2024 (ए)।
धमतरी जिले के ग्राम सलोनी में मार्निंग वॉक पर निकले दो छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। जब एक तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें कुचल दिया। इस हादसे में योगेंद्र यादव और नीरज ध्रुव की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।इस हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर इस हादसे को अत्यंत दुखद बताया और मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में संबल देने की प्रार्थना करता हूँ।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply