Breaking News

रायपुर@ गैंगस्टर अमन साव की पुलिस ने नहीं मांगी रिमांड

Share

कोर्ट ने 28 तक भेजा
रायपुर,19 अक्टूबर 2024 (ए)।
गैंगस्टर अमन साव (साहू) को आज गंज थाने की पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया। दोनों पक्षों की जिरह सुनने के बाद न्यायाधीश ने अमन को 28 अक्टूबर तक जेल भेज दिया। बताया गया है कि पुलिस ने अमन की और रिमांड नहीं मांगी। बताया जा रहा है कि अमन साव से पूछताछ में कई अहम जानकारी मिली है। छत्तीसगढ़ में उसके गैंग की गतिविधियों को लेकर पुलिस ने पूछताछ की है। अमन ने चार वारदातों में संलिप्तता स्वीकार की है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह, एएसपी क्राइम संदीप मित्तल, डीएसपी क्राइम संजय सिंह समेत 8 अफसरों की टीम अमन साव से पूछताछ की।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply