अंबिकापुर,19 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। जिले के 10 प्रधान आरक्षकों को सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। शनिवार को एसपी कार्यालय में स्टार सेरेमनी कार आयोजन किया गया। इस दौरान एसपी योगेश पटेल ने प्रधान आरक्षकों को स्टार लगाकर सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत कर शुभकामनाएं दी। प्रधान आरक्षक दिनेश सिंह, उमाशंकर पाण्डेय, चैनसाय, बिनोद कुमार बारी, अमित कुमार गिद्ध, धीरज कुमार गुप्ता, घनश्याम यादव, अमित कुमार पाण्डेय, संत कुमार चौहान, विपिन तिवारी को सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस दौरान एसपी ने सभी सहायक उप निरिक्षकों के जिले में कार्यकाल के दौरान की गई सेवाओं की सराहना की। स्थानांतरण आदेश के परिपालन में 3 प्रधान आरक्षकों को जिला बलरामपुर रामानुजगंज, 4 सहायक उप निरिक्षकों को जिला जशपुर, 2 सहायक उप निरिक्षकों को जिला कोरिया एवं 1 सहायक उप निरीक्षक को पीटीएस मैनपाट में अग्रिम सेवा हेतु रवानगी दी गई। स्टार सेरेमनी कार्यक्रम के दौरान स्टेनो फबियानुस तुर्की, मुख्य लिपिक उप निरीक्षक (एम) अजय गुहा, उप निरीक्षक (एम) अभय सिंह, रीडर सहायक उप निरीक्षक गोमती यादव एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur