Breaking News

अंबिकापुर,@हसदेव अरण्य में पेड़ों की कटाई करते मजदूर पर गिरा पेड़,हुई मौत

Share


अंबिकापुर, 18 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हसदेव अरण्य में परसा ईस्ट केते एक्सटेंशन खुली खदान के लिए पेड़ों की कटाई करते हुए एक मजदूर पर पेड़ गिर जाने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार को दोपहर लगभग 1:00 बजे की है।
जानकारी अनुसार परसा कोल लॉक के लिए उदयपुर क्षेत्र में पेड़ों की कटाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। दोपहर में वृक्ष काटने के दौरान पेड़ गिर जाने से मजदूर कमलेश्वर सिरदार पिता अकालू राम सिरदार 27 वर्ष निवासी ग्राम लक्ष्मणगढ़ की हालत गंभीर हो गई। आनन फानन में घायल मजदूर को उपचार के लिए सीएससी उदयपुर लाया गया। लेकिन वहां हालात में कोई सुधार नहीं पाया गया। सीएससी उदयपुर द्वारा मजदूर की गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। लेकिन मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचते ही मौके पर उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी परिजनों को लगते ही वे अस्पताल पहुंच गए। मृतक के शव को मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर के मर्चुरी में रखा गया है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
बात दें सरगुजा जिले के उदयपुर तहसील अंतर्गत ग्राम हरिहरपुर में गुरुवार को परसा कोल लॉक के लिए पेड़ों की कटाई की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस-ग्रामीणों के बीच झड़प में 13 पुलिसकर्मी सहित कुछ ग्रामीण घायल हो गए। गम्भीर रूप से घायल एक पुलिस कर्मी को इलाज के लिए रायपुर रिफर किया गया है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply