अंबिकापुर,18 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। थाना पत्थलगांव में पदस्थ उप निरीक्षक भागवत नायकार ने उदयपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गुरुवार को उदयपुर विकासखंड के ग्राम साल्ही और आस-पास के अन्य ग्रामों में पेड़ों की कटाई की जानी थी। इसके लिए एसपी जशपुर के निर्देश पर मेरी ड्यूटी लगाई गई थी। मौके पर उपर कलेक्टर सुनील नायक सहित अन्य अधिकारी के साथ काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए थे। इस दौरान आस-पास गांव के लगभग 70-80 ग्रामीण कार्य स्थल में आकर वृक्ष विदोहन कार्य का विरोध करने लगे। जिसे राजस्व अमला द्वारा समझाइश दिए जाने के बावजूद भी ग्रामीण नहीं माने और उग्र होकर टांगी, डण्डा, लाठी, तीर, धनुष, गुलेल पुलिस बल व राजस्व अमला कर दिए। हमले में 3 निरीक्षक सहित 13 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। थाना पत्थलगांव में पदस्थ उप निरीक्षक भागवत नायकार ने रामलाल करियाम, आनंद कुसरो, मुनेश्वर पोर्ते, अखलेश पावले, जय ङ्क्षसह कुसरो, सुखदेव पोर्ते, ठाकुर कुसरो, सुनीता पोर्ते, बुधराम उईके, बुधराम कुसरो सहित अन्य के खिलाफ उदयपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 109, 132, 190, 191, 195 व 221 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur