Breaking News

रायपुर,@ 16 अक्टूबर को होगी कैबिनेट बैठक

Share

@ कुछ अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
रायपुर,14 अक्टूबर 2024 (ए)।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 16 अक्टूबर को राज्य कैबिनेट की बैठक आयोजित की जाएगी। यह महत्वपूर्ण बैठक मंत्रालय में सुबह 11 बजे शुरू होगी। इस बैठक पर किसानों, सरकारी कर्मचारियों, और युवाओं की खास नजर रहेगी, क्योंकि इसमें कई अहम मुद्दों पर निर्णय लिए जाने की उम्मीद है।पिछली कैबिनेट बैठक 20 सितंबर को हुई थी, जिसके बाद से अब तक कोई बैठक नहीं हो पाई है। इस महीने के पहले सप्ताह में बैठक आयोजित करने की योजना थी, लेकिन मंत्रियों की क्षेत्रीय व्यस्तताओं के कारण इसे स्थगित करना पड़ा। अब यह बैठक 16 अक्टूबर को आयोजित की जा रही है।राज्य सरकार इस बैठक में धान खरीदी के मुद्दे पर चर्चा कर सकती है। मंत्रिमंडलीय उपसमिति ने इस वर्ष के लिए 160 लाख टन धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया है। प्रस्तावित तारीख 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू करने की योजना है, जिस पर कैबिनेट की मंजूरी दी जा सकती है।बैठक में आगामी राज्योत्सव की तैयारियों पर भी चर्चा की जा सकती है। राज्योत्सव को भव्य रूप से मनाने के लिए जरूरी व्यवस्थाओं और योजनाओं पर विचार हो सकता है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply