Breaking News

रायपुर@ मॉर्निंग वॉक पर शुल्क लेने के प्रस्ताव पर मचा हड़कंप

Share

रायपुर,11 अक्टूबर 2024 (ए)। वीआईपी रोड स्थित एनर्जी पार्क (शहीद स्मारक वन) में मॉर्निंग वॉक पर लगने वाले 500 रूपए प्रतिमाह के शुल्क के मामले से हड़कंप मच गया। वन विभाग ने मामला संज्ञान में लिया है और रायपुर डीएफओ ने इस आदेश को निरस्त कर दिया। 25 सितंबर को एक प्रस्ताव के माध्यम से वन विभाग ने एनर्जी पार्क में मॉर्निंग वाक करने आने वाले लोगों के लिए 500 रूपए प्रतिमाह शुल्क निर्धारित किया था। पार्क में नियमित रूप से आने वालों के लिए विभाग की ओर से मंथली पास जारी करने की योजना बनाई गई थी और पासधारी व्यक्ति के बिना पास पार्क आने पर प्रतिदिन 20 रूपए का शुल्क निर्धारित किया गया था। यह खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने इस पर संज्ञान लेते हुए इस आदेश को निरस्त कर दिया है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply