@ सिंडिकेट में शामिल होकर वसूली के साक्ष्य मिले
रायपुर,१०अक्टूबर 2024 (ए)। ईओडब्ल्यू द्वारा अवैध कोल लेवी वसूली मामले में आरोपियों के खिलाफ पूरक चालान पेश कर दिया गया है। इस मामले में गिरफ्तार 02 आरोपी मनीष उपाध्याय एवं रजनीकांत तिवारी के विरूद्ध भादवि की धारा 120बी, 384, 420 एवं भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 7-ए, 12 के अंतर्गत विशेष न्यायालय (भ्र.नि.अ.) रायपुर में पूरक अभियोग पत्र आज दिनांक 10.10.2024 को पेश किया गया।
अभियुक्त मनीष उपाध्याय एवं रजनीकांत तिवारी लंबे समय से फरार चल रहे थे, जिन्हें ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार किया गया। विवेचना के दौरान अभियुक्तगण द्वारा सिंडिकेट में शामिल होकर अवैध कोल वसूली के रकम के संग्रहण, परिवहन एवं वितरण किये जाने के संबंध में महत्वपूर्ण साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। इनके द्वारा अवैध रकम का निवेश चल-अचल सम्पत्तियों में किया गया है। प्रकरण के अन्य अभियुक्तों से भी इनका गहरा संबंध है। विवेचना उपरांत उक्त अभियुक्तगण के विरूद्ध आज चालान पेश किया गया। अन्य अभियुक्तों के विरूद्ध अग्रिम विवेचना जारी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur