Breaking News

अंबिकापुर@आकाशीय बिजली की चपेट में आए युवक को परिजनों ने गोबर में गाड़ा

Share


अंबिकापुर, 09 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। मैनपाट विकासखंड के ग्राम सुपलगा में आकाशीय बिजली से गंभीर रूप से घायल युवक को गोबर के गड्ढे में अंधविश्वास के चलते गाड़ कर इलाज करने का मामला प्रकाश में आया है। जिन्होंने समय रहते एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया, अन्यथा उसकी जान जा सकती थी। दरअसल मंगलवार की दोपहर आकाशीय बिजली की चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। घरवाले ने उसे अस्पताल ले जाने की बजाय अंधविश्वास के फेर में पडकर उसे गोबर में गाड़ दिया था।
जानकारी अनुसार मैनपाट के ग्राम सुपलगा निवासी बनवारी बैगा मंगलवार को दोपहर में मवेशी चारा रहा था। इसी बीच अचानक बारिश होने लगी और आकाशीय बिजली की चपेट में आने से वह गंभीररूप से घायल हो गया। परिजनों ने अंधविश्वास की वजह से आकाशीय बिजली की चपेट में आए युवक को घंटो गोबर के गड्ढे में गाड़ दिया और इलाज शुरू कर दिया। घायल युवक गोबर के गड्ढमें घण्टों बेहोश पड़ा रहा।
इसी बीच गांव के ही एक शख्स ने युवक की गम्भीर हालत को देखते हुए 108 एंबुलेंस को फोन कर इसकी जानकारी दी। उक्त शख्स की पहल से युवक की जान जाते-जाते बच गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने गंभीर रूप से झुलसे घायल युवक को अस्पताल में दाखिल कराया। घायल युवक को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।


Share

Check Also

रायपुर@राज्य सरकार ने 4 IFS अफसरों के किए तबादले, जारी हुआ आदेश

Share रायपुर 10 जून, 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वरिष्ठ …

Leave a Reply