Breaking News

अंबिकापुर@प्रत्येक लोगों को यातायात नियमों की होनी चाहिए जानकारी

Share


अंबिकापुर,08 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। सरगुजा पुलिस एवं जिले के स्वैच्छिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में संचालित नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र द्वारा लाइवलीहुड कॉलेज में जागरुकता अभियान चलाया गया। उप निरीक्षक यातायात प्रभारी सरगुजा अभय तिवारी ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक युवा को यातायात के नियमों की जानकारी होनी चाहिए। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केन्द्र की संचालिका विद्या दीदी ने कहा कि युवाओं को विभिन्न प्रलोभनों एवं बहकावे को त्याग कर जीवन लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु सकारात्मक उर्जा के साथ हस्तक्षेप करना चाहिए। समाजसेवी अजय तिवारी आर्ट ऑफ लिविंग छाीसगढ़ प्रभारी ने कहा कि युवाओं के नशे के प्रति बढ़ता लगाव चिंताजनक है। संतोष दास ने युवाओं की प्रासंगिक भूमिका को कविता युवा की परिभाषा के माध्यम से जागरुक किया। तथा नशा जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त करने हेतु युवाओं को आगे आने के लिए आह्वान करते हुए नशा स्वयं नहीं करने तथा समुदाय को भी नहीं करने देने हेतु शपथ दिलवाया गया। कार्यक्रम का संचालन लाइवलीहुड कॉलेज की प्रशिक्षिका रानू पाण्डेय मैडम द्वारा किया गया।


Share

Check Also

एमसीबी@ 4.21 हेक्टेयर शासकीय भूमि का मामला में दूसरी बार जनदर्शन में शिकायत,आखिर कब होगी कार्रवाई?

Share चनवारीडांड के चार खसरों के सीमांकन और कथित अतिक्रमण व खरीद-बिक्री की जांच की …

Leave a Reply