Breaking News

अंबिकापुर@6 वर्षीय बालक पर आवारा कुो ने किया हमला,बुजुर्ग ने बचाई जान

Share


अंबिकापुर,08 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। शहर में इन दिनों आवारा कुाों का भय बना हुआ है। शहर के पोस्ट ऑफिस रोड बिही बाड़ी के पास से एक हृदयविदारक घटना सामने आई हैं। सोमवार को एक आवारा कुो ने 6 वर्षीय मासूम पर हमला कर दिया। यह देख वहां से गुजर रहे साइकिल सवार ने उसकी जान बचाई। कुो ने शरीर में कई जगह बच्चे को नोंच डाला है। घटना वहां स्थित एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
जानकारी के अनुसार 6 वर्षीय बालक सोमवार की दोपहर घर से पोस्ट ऑफिस रोड बिही बाड़ी स्थित दुर्गा पंडाल में भंडारे का प्रसाद लेने गया था। प्रसाद लेकर लौटने के दौरान वहां से गुजर रहे एक आवारा कुो ने उसपर हमला कर दिया। गनीमत रही कि इसी बीच वहां से गुजर रहा साइकिल सवार एक बुजुर्ग रुक गया।
यह देख कुाा बच्चे को छोडकर वहां से भाग गया। कुो ने बच्चे के शरीर में कई जगहों पर हमला कर दिया है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार बालक प्रसाद लेकर जाता दिख रहा है। इसी दौरान सामने से आ रहे कुो ने अचानक उस पर हमला कर दिया। इससे बालक जमीन पर गिर गया। इस बीच कुाा उसे नोंचता रहा। फिर बुजुर्ग को देखकर वह भाग निकला।


Share

Check Also

एमसीबी@ 4.21 हेक्टेयर शासकीय भूमि का मामला में दूसरी बार जनदर्शन में शिकायत,आखिर कब होगी कार्रवाई?

Share चनवारीडांड के चार खसरों के सीमांकन और कथित अतिक्रमण व खरीद-बिक्री की जांच की …

Leave a Reply