Breaking News

अंबिकापुर@38 लोगों से 5 करोड़ रुपए निवेश कराने के बाद फॉरेक्स ट्रेडिंग कंपनी हो गई फरार

Share


निवेशकों ने एसपी से की मामले की शिकायत

अंबिकापुर,07 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। 10 फीसदी रिर्टन पाने के चक्कर में सरगुजा व जशपुर के 38 निवेशकों से 5 करोड़ रुपए धोखधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। पीडि़तों ने सोमवार को मामले की शिकायत एसपी योगेश पटेल से की है। निवेशकों ने अवगत कराया है कि फॉरेक्स ट्रेडिंग कंपनी ने 10 फीसदी प्रति माह रिर्टन का झांसा दिया था। संचालकों ने पहले कुछ माह लाभांश वापस भी किया, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ गया और बड़ी रकम निवेश कर दी।
जानकारी के मुताबिक फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर संचालित कंपनी में निवेश करने पर 10 प्रतिशत प्रति माह लाभांस देने का झांसा दिया था। झांसे में आकर सरगुजा एवं जशपुर करीब 38 से अधिक लोगों ने रुपए निवेश किए थे। कंपनी को भारत सरकार से मान्यता प्राप्त होना बताया गया था। पीडि़त निवेशकों ने बताया कि कंपनी पूर्व में कुछ माह तक लाभांस भी दिया था। इस लिए विश्वास में आकर लोगों ने अधिक रुपए निवेश किए थे। 38 लोगों से लगभग 5 करोड़ रुपए निवेश कराने के बाद कंपनी यहां से बंद कर फरार हो गई है। सोमवार को निवेशकों ने सरगुजा एसपी योगेश पटेल से मामले की शिकयत की है। मामले में एसपी ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।


Share

Check Also

एमसीबी@ 4.21 हेक्टेयर शासकीय भूमि का मामला में दूसरी बार जनदर्शन में शिकायत,आखिर कब होगी कार्रवाई?

Share चनवारीडांड के चार खसरों के सीमांकन और कथित अतिक्रमण व खरीद-बिक्री की जांच की …

Leave a Reply