Breaking News

अंबिकापुर,@ विधायक राजेश अग्रवाल ने श्री राम लला दर्शन हेतु दर्शनार्थियों की ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Share


अंबिकापुर,07 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। श्री रामलला दर्शन के लिए सरगुजा सम्भाग के समस्त 06 जिलों से 850 श्रद्धालुओं का दल सोमवार को विशेष ट्रेन के जरिए अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से रवाना हुआ। अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने सभी यात्री श्रद्धालुओं को सुखद एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारियों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बता दें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर शुरू की गई श्री रामलला दर्शन योजना के द्वारा रामभक्तों को ट्रेन के माध्यम से प्रत्येक जिलों से चयन कर उन्हें रामलला के दर्शन हेतु अयोध्या धाम ले जाया जा रहा है। योजना के तहत श्रद्धालुओं को पूरा पैकेज मिलेगा, जिसमें छाीसगढ़ से अयोध्या जाने, वहां रहने की व्यवस्था, मंदिर दर्शन, नाश्ते और खाने की भी व्यवस्था रहेगी। इस ट्रेन में टूर एक्सपर्ट, सुरक्षा कर्मी और चिकित्सकों का दल भी मौजूद रहेगा।
श्रद्धालुओं ने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।


Share

Check Also

एमसीबी@ 4.21 हेक्टेयर शासकीय भूमि का मामला में दूसरी बार जनदर्शन में शिकायत,आखिर कब होगी कार्रवाई?

Share चनवारीडांड के चार खसरों के सीमांकन और कथित अतिक्रमण व खरीद-बिक्री की जांच की …

Leave a Reply