Breaking News

रायपुर@ नवंबर से शुरू होगी पांच शहरों के लिए रायपुर से सीधी उड़ान

Share

रायपुर,06 अक्टूबर 2024 (ए)। अगले महीने नवंबर से छत्तीसगढ़ के हवाई यात्रियों को पांच प्रमुख शहरों के लिए हवाई सेवाओं का तोहफा मिलेगा। विमानन कंपनियां इसके लिए नई फ्लाइटें भी देख रही है तथा ट्रैवल्स एजेंटों से संपर्क कर रही है कि इन क्षेत्रों के लिए ट्रैफिक कितना मिलेगा। रायपुर से शुरू होने वाली इन हवाई सेवाओं में जयपुर, राजकोट, सूरत, पटना और विशाखापट्टनम है. इस महीने से अहमदाबाद के लिए भी उड़ान शुरू हो चुकी है।
ट्रैवल्स संचालकों का कहना है कि जयपुर के लिए तो विंटर सीजन में शेड्यूल भी तय हो गया है. वहीं राजकोट व सूरत के लिए संभावनाएं तलाशी जा रही है. इसके साथ ही 13 नवंबर से विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट एयर इंडिया हो जाएगी तो रायपुर से विशाखापट्टनम फ्लाइट शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। व्यास हॉलीडेज के संचालक कीर्ति व्यास ने बताया कि उन्होंने विमानन कंपनी को इन क्षेत्रों के लिए फ्लाइट शुरू करने पत्र भी लिखा है. विमानन कंपनी ने इस पर आश्वासन भी दिया है।
27 अक्टूबर से शुरू होगी पुणे व चेन्नई फ्लाइट
इंडिगो एयरलाइंस 27 अक्टूबर से रायपुर से पुणे व चेन्नई के लिए फ्लाइट शुरू कर रही है. फ्लाइट क्रमांक 6ई6137 चेन्नई से रायपुर दोपहर 1.35 बजे उड़ान भरेगी और रायपुर 3.20 बजे पहुंचेगी। इसके साथ ही फ्लाइट क्रमांक 6ई6138 रायपुर से रात्रि 8.25 बजे उड़ान भरेगी और 10.15 बजे चेन्नई पहुंचेगी।
इसी प्रकार फ्लाइट क्रमांक 6ई695 रायपुर से पुणे के लिए दोपहर 3.50 बजे उड़ान भरेगी तथा शाम 5.35 बजे पुणे पहुंचेगी, इसके बाद फ्लाइट क्रमांक 6ई6905 पुणे से शाम 6.15 बजे उड़ान भरेगी और 7.55 बजे रायपुर पहुंचेगी।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply