Breaking News

रायपुर@ वंदे भारत एक्सप्रेस में बदमाशों ने फिर किया पथराव

Share

@ विशाखापट्टनम से दुर्ग आ रही थी ट्रेन
@ खरियाररोड स्टेशन के आउटर पर हुआ पथराव
रायपुर,30 सितम्बर 2024 (ए)।
दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस में बदमाशों ने फिर पथराव किया है. 15 दिन में यह दूसरी घटना है. जानकारी के मुताबिक, 28 सितंबर की रात वंदे भारत ट्रेन विशाखापट्नम से दुर्ग लौट रही थी। रात करीब 9 बजे जब ट्रेन खरियार रोड स्टेशन के आउटर में पहुंची तो कुछ युवकों ने पथराव किया। इसकी वजह से ट्रेन के एक्जीक्यूटिव क्लास के ई-2 के सीट नंबर 33-34 की खिड़की टूटकर चकना चूर हो गई। इस मामले में आरपीएफ ने एफआईआर दर्ज किया है। ट्रेन में पथराव के बाद यात्री आक्रोशित हो गए। कोच में अधिक यात्री सवार नहीं थे इस कारण किसी को चोट नहीं आई।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply