Breaking News

अम्बिकापुर@न्यायाधीश सहित न्यायालयीन अधिकारी,कर्मचारी एवं अधिवक्ताओं द्वारा की गई साफ-सफाई

Share


अम्बिकापुर, 29 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। माननीय छाीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत अभियान के तहत जिला एवं सत्र न्यायाधीश सरगुजा श्री राम कुमार तिवारी प्रधान के मार्गदर्शन में रविवार 29 सितंबर को जिला न्यायालय परिसर अंबिकापुर में साफ-सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अभियान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 02 अक्टूबर को संपन्न होगा, जिसमें स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा।
जिला न्यायालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री तिवारी के नेतृत्व में अन्य न्यायाधीशगण श्री मनोज कुमार सिंह ठाकुर, श्रीमती ममता पटेल, श्री कमलेश जगदल्ला श्रीमती उर्मिला गुप्ता, श्री सुमित कपूर, श्रीमती मोनिका जायसवाल, श्री मुकेश कुमार तिवारी, श्री अमित जिंदल तथा श्री गौरांगों सिंह, शासकीय लोक अभियोजक सरगुजा, श्री हेमंत कुमार तिवारी, अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ सरगुजा व अन्य अधिवक्तागण, न्यायालयीन अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा न्यायालय परिसर, न्यायालय कक्ष, अनुभाग की साफ-सफाई की गई। प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा कार्यक्रम में सम्मिलित सभी को स्वच्छता बनाये रखने के लिए अपने आसपास में निरंतर साफ-सफाई करते रहने के लिए जागरूक व प्रेरित किया गया। सफाई अभियान के दौरान प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा परिसर का निरीक्षण करते हुये परिसर के नियमित सफाई किये जाने हेतु संबंधितों को आवश्यक निर्देश भी दिये गये।


Share

Check Also

एमसीबी@ 4.21 हेक्टेयर शासकीय भूमि का मामला में दूसरी बार जनदर्शन में शिकायत,आखिर कब होगी कार्रवाई?

Share चनवारीडांड के चार खसरों के सीमांकन और कथित अतिक्रमण व खरीद-बिक्री की जांच की …

Leave a Reply