Breaking News

अंबिकापुर@गिफ्ट जोन दुकान से नकदी सहित सामान पार, रिपोर्ट दर्ज

Share

अंबिकापुर,29 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। शहर के ब्रह्मरोड स्थित बसंत गली मार्ग स्थित गिफ्ट जोन दुकान का दरवाजा तोडकर नगदी सहित सामान चोरों ने पार कर दिया है। दुकान संचालक ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार संजय अग्रवाल का ब्रह्म रोड बसंत गली मार्ग में गिफ्ट जोन के नाम से दुकान है। वह 25 सितंबर की रात को दुकान बंद कर घर चला गया था। दूसरे दिन सुबह दुकान खोलने पहुंचा तो दुकान के पीछे का दरवाजा टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चाहरों ने दुकान के काउंटर से नकदी 68 हजार व गिफ्ट के कई सामान पार कर दिया है। दुकान संचालक संयज अग्रवाल ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 331(2), 305 (4) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।


Share

Check Also

एमसीबी@ 4.21 हेक्टेयर शासकीय भूमि का मामला में दूसरी बार जनदर्शन में शिकायत,आखिर कब होगी कार्रवाई?

Share चनवारीडांड के चार खसरों के सीमांकन और कथित अतिक्रमण व खरीद-बिक्री की जांच की …

Leave a Reply