Breaking News

धमतरी@ पिता-पुत्र पर चाकू से ताबड़तोड़ वार,अस्पताल में हुए भर्ती

Share

धमतरी,28 सितम्बर 2024 (ए)। कोलियारी चौक में अज्ञात बदमाश ने पिता-पुत्र को चाकू मारकर फरार हो गया। हमलावर ने होटल में आया और मालिक को दादा बोलकर अपने पास बुलाया, फिर उसके पेट में चाकू से हमला किया। बचाव करने दौड़े पुत्र पर भी हमला किया। दोनों पिता-पुत्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना शुक्रवार की देर-शाम करीब 5 बजे की है। अर्जुनी थाना क्षेत्र के कोलियारी चौक में खम्हन निषाद के होटल में शाम को अज्ञात युवक आया। होटल मालिक 65 वर्षीय खम्हन निषाद को दादा कहकर बाहर बुलाया। जेब से चाकू निकालकर मार दिया। उसके बेटा विजय निषाद (43) पर भी चाकू मारा। घटना के बाद हमलावर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस से दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply