Breaking News

रायपुर@ कसडोल के सतनाम भवन से शुरू हुई कांग्रेस की दूसरे दिन की पदयात्रा

Share

रायपुर,28 सितम्बर 2024 (ए)। कांग्रेस पार्टी की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का दूसरा दिन कसडोल के सतनाम भवन से शुरू हुआ। यात्रा के पूर्व पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने माँ महामाया के मंदिर पर जा कर पूजा अर्चना किया। उन्होंने प्रदेश मे शांति की कामना राज्य के हर नागरिक की सुख समृद्धि की कामना की। यात्रा के रवाना होने के पूर्व सेवादल के कार्यकर्ताओ ने झंडा वंदन किया तथा ध्वज गीत और राष्ट्र गीत, राष्ट्रगान का गायन किया। दूसरे दिन की यात्रा लवन खरतोरा मार्ग से गुजरेगी। आज की यात्रा का पहला पड़ाव कुम्हारी मे होगा, जहां दोपहर भोजन के बाद यात्रा आगे रवाना होगी रात्रि विश्राम रोहांसी मे होगा।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply