Breaking News

रायपुर@ अब स्कूल के कमरे में पड़ी मिली हजारों किताब

Share


रायपुर,26 सितम्बर 2024 (ए)। छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूली किताब का मिलने का सिलसिला जारी है। अबकी बार हजारों की संख्या में स्कूली किताब स्कूल के बंद कमरे में ही पड़ी मिली है। ताजा मामला अभनपुर में स्वामी आत्मानंद स्कूल का है। स्कूल के एक बंद कमरे में हजारों की संख्या में किताबें पड़ी हुआ मिली है. इस मामले का खुलासा कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने किया है।
विकास उपाध्याय ने स्कूल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट किया है। उनका आरोप है कि छत्तीसगढ़ में लाखों की संख्या में इसी तरह किताबें पड़ी हुई मिल जाएंगी। सरकार को सभी जिलों और ब्लॉकों में जांच करानी चाहिए। कबाड़ में किताब का खेल 100 करोड़ से अधिक का मामला है। इस मामले में जांच का दायरा व्यापक किया जाना चाहिए। मामले में डीईओ और और बीईओ से भी पूछताछ होनी चाहिए।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply