Breaking News

रायपुर@ जल्द होगी 321 ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की नियुक्ति

Share

@ 30 सितंबर से शुरू होगा दस्तावेज सत्यापन
रायपुर,26 सितम्बर 2024 (ए)। छत्तीसगढ़ में 321 ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की जल्द नियुक्ति होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि वित्त विभाग को इन नियुक्तियों के लिए पहले ही निर्देश दिए जा चुके थे, और अब स्वीकृति मिलते ही दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया शुरू होगी। 30 सितंबर से अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट में लिखा कि प्रदेश में 321 नए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की नियुक्ति को स्वीकृति के लिए वित्त विभाग को निर्देश दिए थे। जिसकी स्वीकृति के बाद अब सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए दस्तावेजों के सत्यापन की सूचना जारी हो गई है। सत्यापन के पश्चात जल्द ही नियुक्ति के आदेश जारी होंगे।
10 अक्टूबर तकदस्तावेज सत्यापन
अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 30 सितंबर से शुरू होकर 10 अक्टूबर तक चलेगा। यह अंतिम तिथि होने के बाद, सत्यापन प्रक्रिया पूरी होते ही अभ्यर्थियों के लिए नियुक्ति आदेश जारी कर दिए जाएंगे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply