Breaking News

रायपुर@ आईएस की परीक्षा रद्द करने की याचिका हाईकोर्ट से खारिज

Share


रायपुर,24 सितम्बर 2024 (ए)।
सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2018 के अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर सामने आयी है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने परीक्षा रद्द करने की याचिका खारिज कर दी है। पूर्व में भी सिंगल और डबल बेंच परीक्षा रद्द करने की याचिका खारिज कर चुकी है।
छत्तीसगढ़ सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2018 के अभ्यर्थियों के द्वारा लगातार भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की मांग की जा रही है। वहीं इस परीक्षा में असफल होने वाले अभ्यर्थी बार बार परीक्षा रद्द करने की याचिका लगा रहे हैं। लेकिन उन्हे बार बार हाईकोर्ट से झटके पर झटका मिल रहा है। एक बार फिर से हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए असफल अभ्यर्थियों द्वारा दायर की गई उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया कि सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2018 का परिणाम पांच सालों बाद भी जारी ​नहीं किया जा सका है, ऐसे में परीक्षा रद्द कर देना चाहिए और नए सिरे से फिर परीक्षा का आयोजन किया जाए। लेकिन हाईकोर्ट ने यह याचिका खारिज कर दी है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply