Breaking News

अंबिकापुर@बिश्रामपुर 6-0 से व भिलाई खुर्द 1-0 गोल से जीते अपने-अपने मैच

Share


अंबिकापुर,21 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। गांधी स्टेडियम में खेले जा रहे संभाग स्तरीय नॉकआउट कम लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के तहत शनिवार को दो मैच खेला गया। पहला मैच जूनियर इलेवन खैरबार व ब्राइट स्टार बिश्रामपुर के मध्य खेला गया। जिसमें बिश्रामपुर की टीम ने 6-0 से खैरबार को हरा दिया। शांतनु ने विश्रामपुर की तरफ से दो गोल और दूसरे हाफ में सज्जू प्रियांशु एवं सूरज ने अपने टीम के लिए एक-एक गोल कर टीम को 6-0 से अपनी टीम को जीता दिलाया। इस प्रतियोगिता में दूसरा मैच फुटबॉल क्लब सोनगरा व भिलाई खुर्द के मध्य खेला गया। मैच के प्रथम हाफ में भिलाई खुर्द की टीम ने अच्छे खेल के प्रदर्शन किया, लेकिन दोनों टीमें बराबरी पर रही। मैच के दूसरे हाफ में भलाई खुर्द के टीम की ओर से दीपक ने गोलकर टीम को 1 गोल से बढ़त दिला दी। इसके बाद सामय के अंत तक यह प्वाइंट बरकरार रहा। इससे भिलाई खुर्द की टीम ने 1-0 गोल से सानगरा को हरा दिया। मैच के निर्णायक दिनेश तिर्की, दयाराम यादव, बाल साय एवं सचिन थे। साथ में दीपक कुजूर फोर्थ ऑफिसियल के रूप में थे।
आज का मैच
रविवार को पहला मैच सरगुजा पुलिस विरुद्ध फुटबॉल क्लब धौरपुर के मध्य खेला जाएगा एवं दूसरा मैच जीएसटी अंबिकापुर विरुद्ध घटगांव फुटबॉल क्लब के मध्य मैच खेला जाएगा।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत

Share युवा कांग्रेस नेता ने एफआईआर की मांग कीअम्बिकापुर ,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश युवा …

Leave a Reply