Breaking News

पिता ने अपने बेटे की मन्नत पूरी होने पर नोटों से तौलकर मंदिर को दान कर दिया

Share

उज्जैन,16 सितम्बर 2024 (ए)। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर में एक अनोखी घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने बेटे की मन्नत पूरी होने पर उसे 10 लाख से अधिक की राशि के नोटों से तौलकर मंदिर को दान कर दिया।इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बड़नगर निवासी भगवान जाट ने 4 साल पहले अपने बेटे वीरेन जाट (30) के लिए एक मन्नत मांगी थी, जो अब पूरी हो गई। मन्नत पूरी होने पर उन्होंने अपने बेटे का वजन 82 किलो के बराबर 10 लाख रुपए से अधिक की गड्डियों से तौला और पूरी राशि तेजाजी महाराज मंदिर के निर्माण कार्य के लिए दान कर दी।


Share

Check Also

रायपुर@सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे दीपक बैज…मवेशी से टकराई पायलटिंग गाड़ी पीसीसी चीफ ने कहा- मवेशियों को एक जगह रखने में सक्षम नहीं सरकार

Share रायपुर,18 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की पायलटिंग गाड़ी मवेशी से …

Leave a Reply