Breaking News

शंकरगढ़ @ शंकरगढ़ में अवैध ईंधन पर प्रशासन की कार्रवाई

Share


5 प्रकरणों में 157 लीटर पेट्रोल-डीजल जब्त
कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त टीम की जांच;
अवैध भंडारण और परिवहन करने वालों पर होगी वैधानिक कार्रवाई
शंकरगढ़,04 जून 2026 (घटती-घटना)।
जिले में अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। इसी कड़ी में शंकरगढ़ तहसील क्षेत्र में राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए पांच अलग-अलग प्रकरणों में पेट्रोल और डीजल जब्त किया है। जानकारी के अनुसार कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनमोल विवेक टोप्पो के नेतृत्व में तहसीलदार शंकरगढ़ एवं खाद्य विभाग की टीम द्वारा संयुक्त जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान कई स्थानों पर ईंधन के अवैध भंडारण एवं परिवहन की शिकायतों का सत्यापन किया गया। कार्रवाई के दौरान कुल पांच प्रकरणों में अनियमितता पाए जाने पर 52 लीटर पेट्रोल एवं 105 लीटर डीजल जब्त किया गया। प्रशासन ने संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि जिले में आवश्यक वस्तुओं के भंडारण, परिवहन और वितरण व्यवस्था की नियमित निगरानी की जा रही है। अवैध कारोबार पर रोक लगाने तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आगे भी इस प्रकार के जांच अभियान जारी रहेंगे। जिला प्रशासन ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं अवैध रूप से पेट्रोल, डीजल अथवा अन्य आवश्यक वस्तुओं का भंडारण या परिवहन किया जा रहा हो तो इसकी सूचना प्रशासन को दें, ताकि तत्काल कार्रवाई की जा सके।


Share

Check Also

अंबिकापुर@ डायल-112 टीम को बंधक बनाकर हमला

Share ,आरक्षक गंभीर रूप से घायलझगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस से गाली-गलौज, रॉड से …

Leave a Reply