Breaking News

अम्बिकापुर@शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा महंगा,तीन चालकों पर 30 हजार रुपए का जुर्माना

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,04 जून 2026 (घटती-घटना)। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर सरगुजा पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है। इसी क्रम में यातायात पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने वाले तीन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां तीनों पर कुल 30 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया गया। डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल के निर्देश पर जिले में शराब पीकर वाहन चलाने, खतरनाक तरीके से वाहन संचालन, तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने तथा बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। वाहन जांच के दौरान यातायात पुलिस ने नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए तीन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की। इनमें बतौली निवासी जय प्रकाश, भटगांव निवासी कार्तिक सिंह तथा मैनपाट निवासी पारस कुजूर शामिल हैं। पुलिस ने तीनों चालकों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद संबंधित वाहनों को जब्त कर प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। मामले की सुनवाई के बाद न्यायालय ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत तीनों चालकों पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। इस प्रकार कुल 30 हजार रुपए का अर्थदंड वसूल किया गया। यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि शराब या किसी भी नशीले पदार्थ का सेवन कर वाहन न चलाएं। ऐसा करना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि स्वयं और अन्य लोगों के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा साबित हो सकता है।


Share

Check Also

अंबिकापुर@ डायल-112 टीम को बंधक बनाकर हमला

Share ,आरक्षक गंभीर रूप से घायलझगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस से गाली-गलौज, रॉड से …

Leave a Reply