मर्डर,मिस्ट्री और ढेर सारा थ्रिल लेकर आ रही द बकिंघम मर्डर्स
करीना कपूर खान की अपकमिंग फिल्म द बकिंघम मर्डर्स का टीज़र रिलीज़ हो चुका है। हाल ही में फिल्म से अभिनेत्री का नया पोस्टर जारी किया गया था, जिसके बाद फैंस बेसब्री से इसके टीजर का इंतजार कर रहे थे। बेबो के फैंस का ये इंतजार अब खत्म हो गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म का टीजर शेयर किया है, जिसमें करीना बेहद अलग अवतार में नजर आ रही हैं। हंसल मेहता, जो अपने अलग-अलग तरह के जॉनर में काम करने के लिए जाने जाते हैं, अब वह इस सस्पेंस थ्रिलर की दुनिया में एंगेजिंग नरेटिव के साथ कदम रख रहे हैं। ये करीना कपूर खान की हमेशा की तरह भूमिकाओं से बिल्कुल अलग है। टीज़र से लगता है कि करीना का परफॉर्मेंस इंटेंस और थ्रिलिंग होगा, जो हमने पहले कभी नहीं देखा है। हाल ही में फिल्म से करीना कपूर खान का नया पोस्टर जारी किया गया था, जिसने टीजर और ट्रेलर को लेकर फैंस में उत्साह बढ़ा दिया था। बता दें, अपकमिंग फिल्म में करीना एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाएंगी, जिससे एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि वह इस मिस्ट्री थ्रिलर में अपनी भूमिका में कितनी गहराई लाती हैं। वीरे दी वेडिंग और क्रू के बाद, करीना कपूर खान ने एक बार फिर एकता आर कपूर से हाथ मिलाया है। द बकिंघम मर्डर्स 13 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में करीना कपूर खान, ऐश टंडन, रणवीर बरार और कीथ एलन जैसे टैलेंटेड स्टार्स हैं। ये फिल्म हंसल मेहता ने डायरेक्ट की है और असीम अरोड़ा, कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ ने लिखी है। यह महाना फिल्म्स और टीबीएम फिल्म्स का प्रोडक्शन है, जिसे बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा प्रेजेंट की गई है। फिल्म को शोभा कपूर, एकता आर कपूर और पहली बार प्रोड्यूसर बन रही करीना कपूर खान ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में अभिनेत्री एक डिटेक्टिव की भूमिका में नजर आने वाली हैं। इससे पहले करीना जाने जां में भी अपने किरदार को लेकर खूब सुर्खियों में थीं। इस फिल्म में उन्होंने माया डिसूजा नाम की महिला का किरदार निभाया था, जो अपनी बेटी को अपने पति से बचाने की कोशिश करती है और इस कोशिश में वह अपने पति का मर्डर कर देती है। इसके बाद वह पुलिस से कैसे बचती है, पूरी कहानी बस इसी के इर्द-गिर्द घूमती है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur