कलेक्टर रोहित व्यास ने दी बधाई
सूरजपुर,29 जून 2024 (घटती-घटना)। छाीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर के निर्देशन तथा सूरजपुर कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस एवं राज्य शासन द्वारा संचालित खेल अकादमी में बालिका आवासीय कबड्डी अकादमी सत्र 2024-25 में प्रवेश हेतु राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में जिले की बालिका कबड्डी खिलाडि़यों ने भाग लिया, जिसमे सुषमा राजवाड़े का चयन बिलासपुर में संचालित खेल अकादमी बहतराई के लिए हुआ है। खेल अधिकारी श्रीमती आरती पांडेय ने बताया कि राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 19 से 22 जून को स्व.बी.आर.यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई स्टेडियम बिलासपुर में किया गया, उक्त चयन ट्रायल में एथलेटिक्स, कबड्डी, हॉकी व तीरंदाजी जैसे खेल विद्या शामिल थे। सूरजपुर से कबड्डी एवं एथलेटिक्स के खिलाडि़यों ने चयन ट्रायल में भाग लिया। जिसमे कबड्डी खेल विधा के अंतर्गत माध्यमिक शाला रूनियाडीह मे अध्यनरत ग्रामीण गरीब परिवार की आदिवासी बच्ची कुमारी सुषमा राजवाड़े आत्मजा भारत सिंह व माता श्रीमती रजनी राजवाड़े का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ी खेल अकादमी में रहकर एनआईएस कोच के मार्गदर्शन में कबड्डी खेल की बारीकियां सीखेंगी। राज्य शासन द्वारा संचालित खेल अकादमी पूर्णतः नि:शुल्क होता है, जहां खेल के साथ-साथ पढ़ाई, रहना, खाना पीना आदि सुविधाएं दी जाती है।
ज्ञातव्य है कि 17 जून को शाला स्वच्छता अभियान अंतर्गत कलेक्टर सर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रुनियाडीह में श्रमदान करने पहुंचे तो वहां संस्था प्रमुख सीमांचल त्रिपाठी द्वारा जिले से चयनित व इसी संस्था मे अध्यनरत चयन ट्रायल में भाग लेने हेतु चयनित खिलाड़ी शांति सिंह आत्मजा पहाड़ी राम, मनीषा सिंह आत्मजा भारत सिंह, कुमारी सुषमा सिंह आत्मजा भारत सिंह व मयूरी राजवाड़े आत्मजा कमला प्रसाद राजवाड़े को मिलवाया और बताया कि इन चारों बच्चियों को बी0आर0 यादव खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई बिलासपुर में ट्रायल देने हेतु चयन हुआ है जो आने वाले समय में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयन ट्रायल में सम्मिलित एक अन्य खिलाड़ी कुमारी मयूरी राजवाड़े आत्मजा कमला प्रसाद राजवाड़े माता श्रीमती जानकी राजवाड़े ने भी फर्स्ट वेटिंग लिस्ट में है। चयनित खिलाड़ी को कलेक्टर रोहित व्यास ने बधाई व शुभकामनाएं दी। संस्था प्रमुख की मांग पर कलेक्टर द्वारा सुषमा सिंह को कबड्डी शूज प्रदान किया तथा कबड्डी प्रेक्टिस हेतु एक नग कबड्डी मैट प्रदान करने आश्वासन दिए। इस अवसर पर चयनित खिलाड़ी को कलेक्टर श्री रोहित व्यास, श्री राम सेवक पैकरा पूर्व गृहमंत्री, जिला शिक्षा अधिकारी श्री राम ललित पटेल, डीएमसी श्री शशिकांत सिंह, खेल अधिकारी श्रीमती आरती पाण्डे, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक मनोज कुमार मंडल, प्रधानपाठक सीमांचल त्रिपाठी सहित छात्रा के समस्त शिक्षकगण, परिवारजन तथा ग्रामवासी ने बधाई व शुभकामना दी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur